Punjab Farmers Protest : पंजाब में किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के आह्वान के बाद किसान रेलवे पटरियों पर बैठे हुए हैं। बता दें कि वे कई दिन से दिल्ली विरोध प्रर्दशन में मारे गए किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने सहित एमएसपी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने किसानों के खिलाफ दर्ज किये गए मुकदमों को वापस लेने की बात कही है।
कई ट्रेन हुईं रद्द
रेल यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि किसान आंदोलन के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। आंदोलन के कारण 51 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, वहीं कुल मिलाकर अब तक 91 ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, आंदोलन 30 सितंबर तक जारी रहेगा।
फिरोजपुर में ट्रेन की पटरियों पर विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों के बैठने के कारण फिरोजपुर डिवीजन की कम से कम 18 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।फिरोजपुर डिवीजन के एक रेलवे अधिकारी के मुताबिक गुरुवार के दिन रेल रोको आंदोलन के पहले 18 ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
वहीं माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन (एसवीडीके) से आने-जाने वाली ट्रेनें सुचिपिंड स्टेशन (एससीपीडी) – जालंधर सिटी जंक्शन (जेयूसी) – लोहियां खास जंक्शन (एलएनके) या नकोदर जंक्शन (एनआरओ) – फिल्लौर जंक्शन स्टेशन (पीएचआर) से होकर गुजर सकती हैं। लुधियाना जंक्शन (एलडीएच)।
कई लाइनें रहेंगी बंद
पंजाब में रेल रोको आंदोलन के कारण फिरोजपुर (FZR) और बठिंडा जंक्शन (BTI) के बीच कई लाइनें बंद रहेंगी। जिनकी सूची नीचे दी गई है –
04572 धूरी-सिरसा, 04574 लुधियाना-भिवानी, 04743 हिसार-लुधियाना, 04573हिसार-लुधियाना, 04575 हिसार-लुधियाना, 04571 भिवानी-धुरी, 14654 अमृतसर-हिसार, 04576 लुधियाना-हिसार, 04744 लुधियाना-चूरू 04745 चूरू-लुधियाना, 04746 लुधियान-हिसार, 14653 हिसार-अमृतसर, 12414 जम्मूतवी-अजमेर,12413 अजमेर-जम्मूतवी,19226 जम्मूतवी-भगतकीकोठी, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर, 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 14525 अम्बाला-श्रीगंगानगर, 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी, 12379 सियालदह-अमृतसर, 13005 हावड़ा-अमृतसर, 19325 इंदौर-अमृतसर, 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा, 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी, 12903 मुंबई-अमृतसर, 12053 हरिद्वार-अमृतसर 14035 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पठानकोट, 14614 फ़िरोज़पुर-मोहाली, 22485 नई दिल्ली-मोगा, 14633 अमृतसर-पठानकोट, 04555 लुधियाना-लोहियांखास, 06996 फाजिल्का-भटिंडा।
18 यूनियनों ने किया आंदोलन का समर्थन
इस आंदोलन का आह्वान नार्थ इंडिया की 18 यूनियनों ने किया है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह अमृतसर आए थे और उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून लाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कमेटी का गठन नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
14 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
18 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines