Teachers Day 2024: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अध्यापक समुदाय को हार्दिक बधाई दी है, तथा उनसे विद्यार्थियों में अनुशासन, सच्चाई, ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और अच्छे आचरण जैसे महान गुणों को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निवेदल किया है, ताकि वे समाज के आदर्श नागरिक बन सकें। अध्यापकों का महत्व इस बात से देखा जा सकता है कि उन्हें माता-पिता के बाद दूसरे स्थान पर रखा जाता है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शानदार दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती के साथ मेल खाता है, जो एक प्रख्यात शिक्षाविद्, राजनेता और महान दार्शनिक थे, जिनका अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष रूप से शिक्षा प्रणाली के पुनरुद्धार में अभूतपूर्व योगदान था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अध्यापक विद्यार्थियों में अनुशासन पैदा करने और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में योग्य बनाने के लिए ज्ञान प्रदान करने में अमूल्य सेवा प्रदान करते हैं। अध्यापकों का महत्व इस बात से देखा जा सकता है कि उन्हें माता-पिता के बाद दूसरे स्थान पर रखा जाता है।
शिक्षा व्यक्ति को निडर बनाती है- हरजोत सिंह बैंस
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा वह है जो व्यक्ति को निडर बनाती है। उसे एकता का पाठ पढ़ाती है, उसके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है और उसे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है। बैंस ने भविष्य के प्रयासों के लिए विद्यार्थियों के दिमाग को आकार देने और उन्हें मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों के काम की भी सराहना की।
इस अवसर पर अध्यापकों से आह्वान करते हुए कि वे विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करके तथा नैतिक मूल्यों को विकसित करके, विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों के विद्यार्थियों का भाग्य बदलने के लिए आगे आएं। बैंस ने कहा कि अध्यापक विद्यार्थियों के लिए आदर्श होते हैं, जो उन्हें विषम चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार करते हैं तथा हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करते हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब में पार्टी चिन्ह के बिना पंचायत का चुनाव लड़ेंगे उम्मीदवार, CM भगवंत मान का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 mins agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
16 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
22 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines