दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर में गुरुवार को पंजाब कांग्रेस की 5 घंटे तक बैठक हुई, जिसमें पंजाब के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के इंचार्ज भूपेश बघेल ने की। इस मीटिंग में ऑल इंडिया के सेक्रेटरी आलोक शर्मा भी उपस्थित रहे। कांग्रेसी नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी और बैठक में हरेक नेता को सिलसिलेवार सुना गया।
जिसके दिल में जो था, कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी हाईकमान को बताया। उन्होंने बताया कि इस समय पार्टी किन परिस्थितियों से गुजर रही है और आने वाले समय में पार्टी को दूसरी पार्टियों का मुकाबला करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? बूथ स्तर तक पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जाए? पार्टी से पंजाब के लोगों में एक संदेश जाए कि कांग्रेस के बड़े नेता एक हो चुके हैं और अब कांग्रेस पंजाब के लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें : पंजाब की महिलाओं को कब मिलेगा 3 साल का बकाया मासिक भत्ता? बाजवा ने AAP सरकार से पूछा सवाल
पूरे दमखम के साथ विपक्ष की भूमिका में दिखेगी कांग्रेस
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ विपक्ष की भूमिका में उतरती हुई दिखाई देगी और विधानसभा के अंदर भी कांग्रेस के विधायकों के सुर एक दिखाई देंगे। इसके लिए पार्टी ने विधायकों को साफ कहा कि विधानसभा के अंदर मजबूत और आक्रामक विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस दिखाई देनी चाहिए, न कि अलग-अलग सुरों वाली कांग्रेस।
दिल्ली में 5 घंटे तक चला मंथन
सूत्रों के अनुसार, इस 5 घंटे के मंथन में जो बातें उभरकर सामने आईं, उनमें सभी नेताओं ने एकमत होकर कहा कि पार्टी में सीनियरिटी और लॉयल्टी वाले नेताओं को पहल के आधार पर देखा जाना चाहिए, चाहे वह छोटा वर्कर हो या फिर कोई बड़ा नेता। इसी के साथ ही अलग-अलग पार्टियों से दलबदल कर कांग्रेस में आए या फिर आने वाले नेताओं पर कांग्रेस ज्यादा भरोसा नहीं करेगी, बल्कि अपने पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिशन 2027 को सफल बनाएगी।
खुलकर बोले नेता
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में ज्यादातर नेताओं ने कहा कि जो हमारे नेता और कार्यकर्ता इस समय पार्टी से नाराज चल रहे हैं, अपने-अपने घरों में बैठे हैं, पार्टी के नेता उनके घरों में जाकर उनको मनाएंगे और पार्टी के लिए उनको तैयार करेंगे। जो नेता इस समय दूसरी पार्टियों के साथ संपर्क में रह रहे हैं, उनके ऊपर पार्टी हाईकमान लगातार नजर रख रहा है। इसी तरह कांग्रेस के अंदर जो वफादार कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, उनका पहल के आधार पर संगठन में एडजेस्ट भी किया जाएगा और पंजाब भर में उनको अलग-अलग स्थान पर पूरी तरह से एक्टिव करने के लिए जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी।
बड़ी रणनीति बना रही कांग्रेस
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय सरकार का दबाव डाला जा रहा है, उसको लेकर कांग्रेस हाईकमान एक बड़ी रणनीति भी बना रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरह से किसी भी एजेंसी या सरकार का कोई भी दबाव बर्दाश्त न किया जाए और पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े, ताकि इन एजेंसियों को कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मुंहतोड़ जवाब दे सके।
यह भी पढ़ें : पंजाब में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ में मान सरकार के साथ आई बठिंडा की पंचायतें; सरपंचों ने ली शपथ
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
7 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines