Punjab CM Bhagwant Mann Met People in Program: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के लोगों को सरकारी खर्चे पर सारी सुविधाएं देने चाहते हैं, ताकि पंजाब की जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके सीएम मान की सरकार ने कई योजनाएं भी बनाई हैं, जिसका सीधा फायदा लोगों को भी रहा है। इसके बाद भी सीएम मान ने खुद जनता से मिलकर उनकी परेशानी सुनने और उसका समाधान निकलाने का फैसला किया। इसके लिए सीएम मान ने ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।
‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’
सीएम मान ने इस कार्यक्रम की शुरुआत जालंधर से की है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम दूसरे दिन सीएम मान के ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ कैंप जालंधर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उनकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आए और सीएम मान को अपनी परेशान बताई। वहीं सीएम मान ने किसी व्यक्ति को निराश नहीं किया और उनकी सभी समस्यों का समाधन करते हुए अधिकारियों को उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें: केरल का NORKA मॉडल अपनाएगा पंजाब, कैबिनेट मंत्री ने बताई खासियत
लोगों की शिकायतें
इस कार्यक्रम में न केवल जालंधर जिले से बल्कि तरनतारन, अमृतसर और होशियारपुर सहित कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग आए थे। इनमें से कई लोग तो सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के लिए आए थे। ज्यादातर लोगों की शिकायत बिजली विभाग, सिंचाई, शिक्षा जैसे मुद्दो से जुड़ी हुई थी। जिनका सीएम मान ने मौके पर ही समाधान कर दिया। वही कुछ मामलों पर निराकरण का आश्वासन दिया है। इस अभिनव कार्यक्रम के लिए लोगों ने सीएम मान का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
7 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
23 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines