CM Bhagwant Mann Targeted Sheetal Angural: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों जालंधर पश्चिम विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी के तहत मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने AAP प्रत्याशी मोहिंदर भगत के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में शो किया। इस रोड शो में लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे, इस दौरान सीएम मान ने जालंधर की जनता से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत को देने की अपील की। अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि वह मोहिंदर भगत के साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे।
सीएम मान का शीतल अंगुराल पर वार
रोड शो को संबोधित करते हुए सीएम मान ने भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत ज्यादा जरूरी था। यह चुनाव लोगों पर सिर्फ इसलिए थोपा गया है क्योंकि उनका पिछला विधायक लालची और दलबदलू था। उसने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा और किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो गया। सीएम मान ने कहा कि शीतल अंगुराल ने विधायक पद से इस्तीफा देकर किसी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने ऐसा करके जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनके इस विश्वासघात के कारण ही उपचुनाव में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जो जनता के टैक्स का पैसा है। इसलिए जनता को चाहिए कि वह एकजुट होकर 10 जुलाई को इस विश्वासघात का मुंहतोड़ जवाब दें।
यह भी पढ़ें: ‘पिछले चुनाव में सही व्यक्ति नहीं चुन पाए, हम माफी मांगते हैं’, CM मान की पत्नी का बड़ा बयान
‘धोखेबाज निकला पिछला विधायक’
इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि पिछला विधायक धोखेबाज निकला, लेकिन भगवान की कृपा से इस बार हमें मोहिंदर भगत के रूप में एक ईमानदार और शिक्षित उम्मीदवार मिला है। पंजाब सरकार मोहिंदर भगत के साथ मिलकर जालंधर वेस्ट के विकास के लिए काम करेगी।
सीएम मान ने बताया कि मोहिंदर भगत का परिवार पिछली दो पीढ़ियों से जालंधर के लोगों की सेवा कर रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines