Punjab CM Bhagwant Singh Mann on SAP, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब भवन में किसान जत्थेबंदियों के साथ विचार-विमर्श किया है। इसके बाद सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी राज्य सरकार गन्ना काश्तकारों को सबसे अधिक कीमत देना जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना काश्तकारों को अधिक कीमत देने में हमेशा पहले नंबर पर रही है और अब भी यही रुझान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्टेट ऐग्रीड प्राइस (एसएपी) के तहत गन्ने का भाव 380 रुपए प्रति क्विंटल देती थी, जो देश में अब तक सबसे ज्यादा रेट था लेकिन हरियाणा ने हाल ही में हाल में इसे बढ़ा कर 386 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।
राज्य में 16 चीनी मिलें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली दफ़ा हमारी सरकार ने गन्ना काश्तकारों के पिछली सरकारों की तरफ से छोड़े सभी बकायों का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 16 चीनी मिलें हैं, जिनमें से नौ सहकारी क्षेत्र की हैं और बाकी प्राइवेट क्षेत्र से संबंधित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिर्फ़ फगवाड़ा और धूरी की दो प्राईवेट मिलों की अदायगी बकाया है।
किसान का सकारात्मक समर्थन
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के साथ बातचीत के लिए हमारे दरवाज़े हमेशा खुले हैं परन्तु प्रदर्शनों के नाम पर आम आदमी की परेशानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस रुझान को रोकने की ज़रूरत है जिससे प्रदर्शनों के कारण आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने ये भी कहा कि अच्छी बात है कि किसान जत्थेबंदियों ने इसका सकारात्मक समर्थन दिया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
समाज में पैदा करता है विभाजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के काम से आम जनता के लिए मुश्किलें खड़ी होती हैं, जिससे आम लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो जाते हैं। जो समाज में विभाजन पैदा होने का कारण बनते है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों से आम आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जो अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये अच्छी बात है कि किसानों ने व्यापक जनहित में रेल और सड़क यातायात खोलने का फ़ैसला किया है।
जन-हित सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि पंजाब हरेक क्षेत्र में देश भर में नंबर एक राज्य बने और इसलिए समाज के हरेक वर्ग का सहयोग अनिर्वाय है। उन्होंने कहा कि यह जन-हित सरकार है और राज्य सरकार का हर कदम लोगों की भलाई यकीनी बनाने के उद्देश्य से उठाया जाता है।
यह भी पढ़ें: 2023 की टॉप 5 लिपस्टिक शेड्स, जो बजट में भी हैं फिट, क्या आपने ट्राय की…
मुख्यमंत्री ने कहा कि विचार-विमर्श की प्रक्रिया में कोई भी विजेता या हारा हुआ नहीं होता क्योंकि हर फ़ैसला राज्य की भलाई यकीनी बनाने के उद्देश्य से होता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहलकदमियां आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगी क्योंकि राज्य सरकार पंजाब के समूचे विकास की दिशा में यत्न कर रही है।
दिल्ली की हवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में पराली जलाने के खतरे को रोकने के लिए पूरी कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि इन कोशिशों के बाद भी दिल्ली में ख़राब हवा के लिए पंजाब को दोषी ठहराया जा रहा है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य
मुख्यमंत्री ने पराली न जलाने और फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए किसानों को वित्तीय लाभ देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि किसानों को वैकल्पिक फसलों पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाये जिससे उनकी आय में विस्तार हो। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे किसान गेहूँ और धान के फ़सली चक्कर में से निकलने के लिए उत्साहित होंगे और उनकी आमदन भी बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
16 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines