Khedan Watan Punjab Dia 2023 : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने राज्य की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता ‘खेडां वतन पंजाब दीयां: पार्ट-2’ की समाप्ति का औपचारिक ऐलान कर दिया है। सीएम मान ने बुधवार को प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी और इनाम के पैसे देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के हर हिस्से में हुई इस खेल प्रतियोगिता में 4.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेता 11 हजार खिलाड़ियों को इनाम देने के लिए सरकार ने 8.30 करोड़ रुपए जारी किए है। खिलाड़ियों को इन पैसों के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इनाम की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
गोल्ड जितने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस साल 8 साल तक के बच्चों के बीच 35 मुकाबले करवाए गए। पहली बार इन खेलों में रग्बी, साइकिलिंग, घुड़सवारी, वुशू और वॉलीबाल शूटिंग को भी शामिल किया गया। इस बार अंडर- 14, 17, 21, 21 से 30, 31 से 40, 41 से 55, 56 से 65 साल और 65 साल से अधिक उम्र वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले करवाए गए। सीएम मान ने प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले को 10 हजार, रजत जीतने वालों को 7 हजार और कांस्य जीतने वालों को 5 हजार रुपसे इनाम देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 की तकरार…आप-कांग्रेस में बनी बात? दिल्ली में बैठक
राज्य की तरक्की के लिए खेल जरूरी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह खेल खिलाड़ियों को अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया कराने की दिशा में बड़ा कदम है। सीएम ने कहा कि यह खेल खिलाड़ियों की क्षमता और कमज़ोरियों की पहचान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे थे, जो इन खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित हुए। भविष्य में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में खेलों को पॉपुलर करने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही, क्योंकि खेल राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए अहम हैं।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
9 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
10 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
20 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines