Appointment Letters New Assistant Engineer: बिजली मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार देने की लगातार पहल कर रही है। पंजाब सरकार के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 17 नए सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नए इंजीनियरों का स्वागत करते हुए बिजली मंत्री ने उन्हें बधाई दी। मंत्री ने उन्हें समर्पण, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। बिजली मंत्री ने कहा कि ये युवा इंजीनियर अपने कौशल का पूरा लाभ उठाकर ईमानदारी से राज्य के नागरिकों की सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल द्वारा सीधे तौर पर की गई भर्ती के जरिए कुल 3,097 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। इनमें आज के 17 नवनियुक्त सहायक इंजीनियर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 782 नौकरियां दी गई हैं। बिजली मंत्री ने आगे बताया कि 1 अप्रैल 2022 से अब तक, अनुकंपा आधार पर 1,215 नौकरियां प्रदान की गई हैं, जिसमें 272 ग्रुप सी और 943 ग्रुप डी की रिक्तियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में अब तक 5,094 उम्मीदवारों की भर्ती की जा चुकी है।
जल्द होगी भर्ती
बिजली मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पीएसपीसीएल ने 3,888 पदों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है और यह भर्ती प्रोसेस जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि 100 सहायक इंजीनियर (Electrical) के पद इसी साल अक्टूबर में भरे जाएंगे। बिजली मंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए कुशल कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आशा व्यक्त की कि यह नई भर्ती पीएसपीसीएल के कामकाज में सुधार लाएगी।
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का वादा 1 जुलाई 2022 से प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब सरकार योग्य व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में बढ़ा ‘स्टांप और रजिस्ट्रेशन’ का रेवेन्यू प्रतिशत, जानिए क्या बोले राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
10 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
15 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines