पंजाब CM भगवंत मान की अनोखी पहल! AI सिस्टम के साथ होगा पंजाबी भाषा का विश्व विस्तार

Punjab CM Bhagwant Mann Unique Initiative For Punjabi Language: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल पर राज्य सरकार पंजाबी भाषा को AI सिस्टम से जोड़ने पर फोकस के साथ काम कर रही है।

Punjab CM Bhagwant Mann Unique Initiative For Punjabi Language

Punjab CM Bhagwant Mann Unique Initiative For Punjabi Language: पंजाब की भगवंत सिंह मान की सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार तकी तरफ से कई अलग-अलग आयाम तलाशे जा रहे हैं और उन पर काम किया जा रहा है। हाल ही में सीएम भगवंत मान ने पंजाबी भाषा को इंटरनेशनल लेवल पर ऊंचा उठाने के लिए एक खास पहल शुरू की है। राज्य सरकार पंजाबी भाषा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम में जोड़ने के लिए पूरे फोकस के साथ काम कर रही है। इससे पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके पैदा होंगे।

विज्ञापन

AI सिस्टम से जुड़ेगी पंजाबी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबी को AI टेक्नोलॉजी में शामिल करने से इस भाषा से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार की कई संभावनाएं खुलेगी। सीएम मान ने राज्य सरकार के पिछले कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे साइनबोर्ड पर पंजाबी के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाना और यह सुनिश्चित करना कि प्रमुख ब्रांड शोरूम के नाम पंजाबी में लिखे हों। इससे बच्चों और भाषा के बीच मजबूत संबंध बनाने में मदद मिली।

विज्ञापन

सीएम मान का ऐलान

सीएम मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों के साथ-साथ वाणिज्यिक और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी साइनबोर्ड पर पंजाबी का इस्तेमाल हो। सीएम मान ने जोर देकर कहा कि पंजाबी भाषा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पंजाबी भाषा के प्रसार से न केवल सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पंजाब में बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ