हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अस्पताल के बेड से पंजाब CM भगवंत मान ने की RPNUL के विद्यार्थियों से बात, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

Punjab CM Bhagwant Mann Talk to RPNUL Students: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को अस्पताल के बेड पर रहते हुए आंदोलनकारी विद्यार्थियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Mann Talk to RPNUL Students: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों खराब तबियत की वजह से मोहाली के अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती होने बाद भी सीएम भगवंत मान राज्य के लिए अपने कार्तव्य का पालन कर रहे हैं। इन दिनों पटियाला में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RPNUL) के विद्यार्थियों का प्रदर्शन चल रहा हैं। ऐसे में सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को अस्पताल के बेड पर रहते हुए आंदोलनकारी विद्यार्थियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यार्थियों से CM मान की बात

सीएम भगवंत मान ने RPNUL के आंदोलनकारी विद्यार्थियों फोन पर बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें किसी भी वजह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति या अधिकारी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को न्याय दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब के प्राइमरी स्कूलों में फिनलैंड की तर्ज पर होगी पढ़ाई, Turku University के साथ MoU साइन

विद्यार्थियों को दिया आश्वासन

इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने RPNUL के आंदोलनकारी विद्यार्थियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले कुछ दिनों में घटित समूची घटनाओं पर पहले से ही कड़ी निगरानी रखे हुए है। सीएम मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें