'छात्रों को राजनीति में दिलचस्पी रखनी चाहिए', ‘शिक्षा क्रांति’ पर बोले पंजाब सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 54 दिवसीय शिक्षा महोत्सव ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत करते हुए कहा कि छात्रों को राजनीति में दिलचस्पी रखनी चाहिए।

Punjab CM Bhagwant Mann
विज्ञापन

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत की है। मान सरकार द्वारा आज से 54 दिवसीय शिक्षा महोत्सव ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत हो गई है। इस ‘शिक्षा क्रांति’ के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसको लेकर जानकारी दी। साथ ही इस दौरान सीएम मान ने पंजाब की पिछली सरकार पर जमकर हमला किया।

Advertisment

सीएम मान का पिछली सरकार पर हमला

सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों में पंजाब के स्कूल बस मीड डे मील सेंटर बनकर रह गए थे। उन सरकारों का कहना था कि बच्चे स्कूल में कॉपी- किताब भले भूल जाएं, मगर काउली चमच मत भूलना। पहले PTM शिकायतों के लिए होती थीं, अब माता-पिता बच्चों की शिक्षा को लेकर बातचीत करने आते हैं। अब पंजाब में ऐसे स्कूल हैं, जिन्हें देखकर मेरा दोबारा से पढ़ाई करने का मन करता है। मैं कहता हूं, मुझे भी दाख़िला दे दो। उन्होंने स्कूल के बच्चों को राजनीति में दिलचस्पी रखने के लिए कहा। क्योंकि अगर आप अच्छे लोगों को चुनकर भेजोगे, तो अच्छा काम होगा।

युवाओं को 54003 नौकरियां दी

नशे को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों की बदलियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि वह 54003 नौकरियां देकर खड़े हैं। उन्होंने बहुत मेहनत की, जिसके बाद पंजाब में तरक्की का सूरज निकला है। पहले क्या होता था, लोग रैलियों के लिए नेताओं के बच्चों या सिफारिश से लोगों को नौकरी देते थे। इन नेताओं के बच्चे, जीजा, साले और उनके घर वाले बड़ी-बड़ी गाड़ियों के काफिले में निकल जाते थे। अब्दुल कलाम जी के नाम से ब्लॉक बनाया गया है, उनके विचार स्कूल में लिखे जाएं।

विज्ञापन

नशे के खिलाफ प्रस्ताव

पंजाब में अब शिक्षा क्रांति और नशों के खिलाफ खड़े हुए हैं। ये काम 15-20 दिन नहीं चलेगा, नशे पर कार्यवाही लंबी चलेगी। पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव डाले हैं। 3 साल से नशे को लेकर काम कर रहे थे, पहले OTS सेंटर ठीक किए, ताकि नशा लेने वालों को अच्छा इलाज दिया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ