Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए बेअदबी की घटनाओं को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही इस मामले से जुड़ी नई रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट कानूनी जांच के लिए पहले ही भेज दी गई है।
सदन में बोले सीएम मान
सीएम भगवंत मान ने सदन में कहा कि राज्य सरकार को बेअदबी की घटनाओं में अहम सबुत मिले हैं। बेअदबी के दोषियों को उनके पापों की सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक नई रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट को कानूनी जांच के लिए पहले ही भेज दिया गया है, ताकि इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को फांसी की सजा से बचने का मौका न मिले सके। सीएम मान ने आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इस जघन्य अपराध के दोषी सलाखों के पीछे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पिछली सरकारों के तरह इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने करवाया पेंशन लाभार्थियों का सर्वे, रिपोर्ट में 2.44 लाख मिले अयोग्य
पिछली सरकारों की लापरवाही
इसके साथ ही सीएम मान ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि पहले की सरकारों की ढिलाई की वजह से बेअदबी के दोषी आज भी खुलेआम धूम रहे हैं। लेकिन अब इन खूंखार अपराधियों को सजा दिलाना राज्य सरकार को सबसे पहला कर्तव्य है। इस अपराध में शामिल हर व्यक्ति को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 mins agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
16 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
22 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines