हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा- 'राज्य में जल्द खोले जाएंगे 10 UPSC कोचिंग सेंटर'

विज्ञापन
bhagwant mann

अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि युवाओं की भलाई के लिए और उनके अथाह सामर्थ्य को सही दिशा में लाने के लिए नयी स्कीमें शुरू की जाएंगी। पंजाब भवन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में युवाओं को सक्रिय हिस्सेदार बनाने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही कई स्कीमें शुरू करेगी।

रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे 

सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार युवाओं को ब्याज मुक्त कर्ज़ मुहैया करवाने के लिए जल्द ही स्कीम शुरू करेगी। इससे युवाओं के लिए स्वै-रोज़गार के नये रास्ते खोलने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आगे ऐलान किया कि वह युवाओं के साथ सीधा संवाद करने के लिए महीने में दो बार ‘नौजवान सभा’ करेंगे।

उचित नीतियां तैयार

सीएम ने कहा कि इन मीटिंगों का मकसद युवाओं के साथ सीधा संबंध कायम करना है और उनकी फीडबैक और सुझाव प्राप्त करना है जिससे सरकार उनके लिए नये कारोबार शुरू करने और अन्य नवीन पहलकदमियां करने के लिए उचित नीतियां तैयार कर सके।

देश में प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचने के लिए मानक ट्रेनिंग देंगे

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार युवाओं को मुकाबले की परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग देने के लिए 10 अत्याधुनिक सैंटर खोलेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह सैंटर युवाओं को यू. पी. एस. सी. की परीक्षा के पास करने और राज्य और देश में प्रतिष्ठित पदों पर पहुँचने के लिए मानक ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह यकीनी बनाना है कि युवा उच्च पदों पर बैठें, न कि किसी ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होकर जेलों में पहुँचें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें