CM Bhagwant Mann On Kangana Ranaut Statement: भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान की विपक्षी नेताओं ने जमकर आलोचना की है। इस क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कंगना के बयान को बेतुका बताया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों के खिलाफ दिए गए बयान का पूरे पंजाब में विरोध हो रहा है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणियों पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा ने कंगना के बयान को उनका निजी विचार बताकर इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। अगर यह सांसद कंगना का निजी बयान है, तो भाजपा को उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने कंगना के किसानों पर दिए गए बयान को निजी बयान कहकर अपना पल्ला झाड़ा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र के लोगों ने अपने क्षेत्र के मुद्दों को हल करने के लिए सांसद चुना है। इसके बावजूद कंगना इस तरह के बेसिर-पैर और बेबुनियाद बयान दे रही हैं। किसी सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जो देश और समाज में अशांति या अस्थिरता पैदा करें। कंगना ने किसानों के खिलाफ जो बयान दिया है, वह बिल्कुल गलत है। किसी सांसद को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे किसी की भावनाओं को आहात पहुंचे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने कंगना के बयान को मामूली मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा को केवल यह नहीं कहना चाहिए कि यह एक निजी विचार है, बल्कि पार्टी को अपने सांसदों को भी कंट्रोल करना चाहिए। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम पंजाबी ऐसे लोग हैं, जो प्यार से जान तक दे सकते हैं, लेकिन अगर ऐसी बेसिर-पैर की बयानबाजी की गई तो स्वाभाविक है कि हमें गुस्सा आएगा। इसलिए मैं भाजपा सरकार से कहना चाहूंगा कि वह अपने सांसदों को काबू में रखे। किसानों का विरोध करने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी की जा रही है, जो बर्दाश्त से बाहर है।
कंगना ने किसान आंदोलन पर कही थी ये बात
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो आंदोलन के समय बांग्लादेश जैसी स्थिति बन सकती थी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान औरतों से बलात्कार हो रहे थे और वहां लाशें लटक रही थीं। कंगना के इस बयान पर भूचाल आ गया। इस बयान पर विपक्षी नेताओं ने जमकर भाजपा का घेराव किया।
ये भी पढ़ें- पंजाब के परिवहन मंत्री बुलाई विभाग की बैठक, इन मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines