Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बीते दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद ही सीएम भगवंत मान ने धान खरीद की व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम मान ने कहा कि मानसून विपणन सत्र के दौरान धान की फसल खरीदने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की तरफ से करीब 185 लाख मीट्रिक टन धान बाजारों में लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में खरीद सीजन की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी।
‘ए’ ग्रेड धान का MSP
बैठक में सीएम मान ने कहा कि इस बार पंजाब की धरती पर 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का टारगेट है। सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही केसर मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए हैं। बैठक में सीएम भगवंत मान ने बताया कि भारत सरकार ने इस सीजन ‘ए’ ग्रेड धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल MSP तय किया है।
यह भी पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पंजाब CM भगवंत मान ने बुलाई बैठक, इस मुद्दे पर करेंगे चर्चा
सीएम मान का निर्देश
सीएम मान ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि राज्य की सभी खरीद एजेंसियां पनग्रेन, पनसप, मार्कफेड, FCI और PSWC को भारत सरकार की तरफ से निर्धारित मापदंडो के अनुसार ही MSP पर धान की खरीद करेगी। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान की सुचारू खरीदी और उठाव के लिए प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines