CM Bhagwant Mann Got Emotional For Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले मामले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के समर्थन में AAP द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहे। रैली को संबोधित करते हुए सीएम मान मंच पर कई बार अरविंद केजरीवाल के लिए भावुक हुए। उन्होंने कहा कि ‘हद है… कहां जाएं हम, सुप्रीम कोर्ट जाएं… या कहां जाएं, कौन सा वकील करें… बता दो…’
‘हिम्मत वाले नेता हैं केजरीवाल’
सीएम भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल काफी हिम्मत वाले नेता हैं, क्योंकि वह शुगर जैसी गंभीर होने के बाद भी अपना काम करते रहते हैं। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि उन्होंने खुद कई बार केजरीवाल के साथ फ्लाइट में सफर किया है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल जब विमान में खाना खाने जाते थे तो उससे पहले भी उनका शुगर लेवल चेक किया जाता था। अगर शुगर लेवल ठीक रहता था को खाना खाते थे, नहीं तो नहीं खाते थे। उन्होंने बताया कि केजरीवाल को अपने पेट में इंजेक्शन लगाने पड़ते थे, इंजेक्शन के निशान के लिए उनके पूरे पेट पर मेहंदी के टीके लगाने पड़ते थे।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार की नकली कीटनाशक बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई, जांच के लिए भेजे 6 सैंपल
मंच पर भावुक हुए सीएम मान
इस दौरान अरविंद केजरीवाल के लिए भावुक होते हुए सीएम मान ने कहा कि इतनी तकलीफ सहने के बाद भी केजरीवाल कभी झुके नहीं लोगों के लिए काम करते रहे। ऐसे व्यक्ति को बिना किसी गलती के 6 महीने से जेल के अंदर रखा हुआ। केजरीवाल ने क्या गलती की? बिजली मुफ्त कर दी, स्कूल बनवा दिए। इसके बाद सीएम मान कहा कि ‘ये तो हद हो गई है…कहां जाएं हम, सुप्रीम कोर्ट जाएं या कहां जाएं, कौन सा वकील करें… बता दो…’ इस दौरान रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मौजूद थी।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
7 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
16 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
20 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines