हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब में चलती बस का ब्रेक फेल होने से 4 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

CM Mann Expressed Grief Gurdaspur Accident: पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत पर सीएम मान ने दुख जताया है।

विज्ञापन
cm mann condolence on Gurdaspur Bus accident

CM Mann Expressed Grief Gurdaspur Accident: पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। सड़क पर दौड़ती बास का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते बस स्टॉपेज में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। प्राइवेट बस बटाला से मोहाली जा रही थी।

बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस बीच गांव शाहबाद के बस स्टॉपेज के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके कारण बस जाकर स्टॉपेज में घुस गई और स्टॉपेज का लेंटर बस के ऊपर गिर गया। बस राजधानी कंपनी की थी। बस के नीचे बाइक और स्कूटी भी फंस कर रह गई।

इस हादसे के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में मरने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरदासपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

सीएम मान ने जताया दुख

हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- बटाला-कादीन रोड पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें कुछ लोगों की मौत की दुखद खबर है। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मैंने प्रशासन से बात की है और अधिकारी मौके पर हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

ये भी पढ़ें-  पंजाब CM भगवंत मान के नए कैबिनेट मंत्री ने बुलाई बागवानी विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें