'वोट किसी को भी दो, काम तो मुझे ही करना है', चुनाव प्रचार के दौरान बोले पंजाब CM मान

CM Bhagwant Mann Jalandhar West Bypoll Campaign: पंजाब में इन दिनों, जालंधर पश्चिम विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सीएम मान जोर शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से कहा कि आप वोट किसी को भी दो, काम तो मुझे ही करना है।

CM Bhagwant Mann Jalandhar West Bypoll Campaign

CM Bhagwant Mann Jalandhar West Bypoll Campaign: पंजाब में इन दिनों जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी धमासान अपने चरम पर है। सभी पार्टियां चुनाव के प्रचार-प्रसार में लगी है। वहीं प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी भी कमर कस कर चुनाव के प्रचार में लगी हुई है। खुद सीएम मान जालंधक के इलाकों में रोड शो और नुक्कड़ सभाए कर रहे हैं। सीएम मान बुधवार को AAP प्रत्याशी मोहिंदर भगत के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा पहुंचे। यहां सीएम मान ने AAP पत्याशी के लिए वोट मांगने के साथ विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला है।

‘काम तो मुझे ही करना है’

सीएम मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप AAP प्रत्याशी मोहिंदर भगत को अपना साथ देते हैं तो प्रदेश का विकास तेजी के साथ पूरा होगा। हमारी इस क्षेत्र में अच्छ स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगी। इलाके के बच्चों को सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा और बूढ़ों को अस्पाल में बेतहतर इलाज मिल सके। यहां तक की क्षेत्र की गलियों और नालियों को ठीक करेंगे। साथ ही बिजली और पानी से जुड़ी सरी पारेशानियों का समाधान किया जाएगा। सीएम मान ने आगे कहा कि अगर भाजपा और कांग्रेस को वोट देने से कोई फायदा नहीं होगा। भले ही वे जीत जाएं, लेकिन का तो मुझे ही करना है।

शीतल अंगुराल को बताया गद्दार

इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि विधायक पद छोड़कर पार्टी बदलने वाले शीतल अंगुराल ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनकी इस गद्दारी की वजह से ही सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च करके यह उपचुनाव करवाए जा रहे हैं, जो जनता के टैक्स के पैसे हैं। इन पैसों से जनता की हित से जुड़ा किया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ