Punjab CM Bhagwant Mann Hospital Discharged: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब काफी सुधार है, इसलिए उन्हें आज अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद ही एक्शन मोड में आ गए हैं। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने आज ही शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों की एक बैठक बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में सीएम मान मंडियों में धान की खरीद के मुद्दे पर बात करेंगे।
मंडियों में धान की खरीद का मुद्दा
इस बैठक में सीएम मान मंडियों में धान की खरीद के मुद्दे पर समीक्षा करेंगे। साथ ही बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम मान बाजारों में खरीद व्यवस्था सुधारने के सख्त आदेश दे सकते हैं।
सेहत को लेकर बुलेटिन जारी
बता दें कि बीते दिन मोहाली फोर्टिस अस्पताल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बुलेटिन जारी किया था। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. आरके जसवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जांच की है। वे अब बिल्कुल ठीक हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री की हालत पूरी तरह से स्थिर है और खून की जांच रिपोर्ट भी ठीक है। मुख्यमंत्री को उचित एंटीबायोटिक दवाएं पहले ही दी जा चुकी हैं. सभी नैदानिक विशेषताओं और रोग संबंधी जांचों में संतोषजनक सुधार देखा गया।
यह भी पढ़ें: अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से अमृतसर तक सफर! बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम शुरू
मुख्यमंत्री मान अस्पताल में भर्ती
पिछले दिनों अस्पताल में मुख्यमंत्री के दिल से जुड़ी कुछ जरूरी जांचें की गईं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यह जानकारी साझा की गई है। डॉ. जसवाल के बताए अनुसार सीएम भगवंत मान की पल्मोनरी धमनी में दबाव बढ़ने से उनके हृदय पर दबाव पड़ रहा था, जिससे उनका बल्ड प्रेशर अनियमित हो गया था।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 hr agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
20 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines