CM Mann Condolences To Martyr Naik Kuldeep Singh: तरनतारन के गांव बुर्ज निवासी सेना के जवान कुलदीप सिंह की फोर सिख ट्रेनिंग सेंटर जम्मू में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर करनबीर सिंह सूबेदार के नेतृत्व में कमांडर आशुतोष समेत सेना के अधिकारी गांव बुर्ज लाए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पैतृक गांव पहुंचने के बाद सैनिक का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपनी तैनाती के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक कुलदीप सिंह जम्मू-कश्मीर में अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वीर जवान द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान युवा पीढ़ी को देश के लिए निस्वार्थ बलिदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन बहादुर सैनिकों के परिवारों की सहायता करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को हर तरह की सहायता देना राज्य सरकार की सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की कमिटमेंट के अनुरूप है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की यह विनम्र पहल एक तरफ पीड़ित परिवार की मदद करने के साथ-साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने में भी सहायक होगी।
जवानों ने दी सलामी
इस समय डीसी संदीप कुमार, एसडीएम सिमरनजीत सिंह, नायब तहसीलदार अंकुश कालरा और सेना के अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प मालाएं अर्पित कीं, जबकि सेना के जवानों की एक टुकड़ी ने सलामी दी। इस समय सैनिक कुलदीप सिंह के शव को उनके पिता दर्शन सिंह ने अग्नि को मुखाग्नि दी।
जिले के डीसी संदीप कुमार कहा कि सैन्य अधिकारियों के फैसले के मुताबिक ही परिवार को मदद दी जाएगी। बाकी लोग दुख की घड़ी में पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं। इस समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शहीद की पत्नी व 2 बेटे जम्मू में रहते हैं। मिली जानकारी मुताबिक, जवान कुलदीप सिंह की जम्मू में आर्मी कैंट सुजुवान 29वीं पेस्ट पर फायर के दौरान सिर में गोली लगने से शहीद हो गए। परिवार द्वारा शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- ‘बेअदबी के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार’, सदन में बोले CM भगवंत मान
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
13 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
18 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines