CM Bhagwant Mann on Punjab Panchayat Elections: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन विधानसभा के सत्र के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों और योजनाएं का बारे में बात की। सदन में सीएम भगवंत मान ने राज्य की औद्योगिक नीति पर बात करते हुए कहा कि पंजाब की औद्योगिक नीति को उद्योगपतियों के साथ सलाह-मशविरा करने का बाद राज्य में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार ने बड़े उद्योगपतियों और कैबिनेट स्तर के चेयरमैन के साथ मिलकर औद्योगिक सलाहकार आयोग बनाने के तैयारी कर रही हैं।
पार्टी चिन्ह के बिना होगा चुनाव
इसके बाद सीएम मान ने राज्य के पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। इस चुनाव में उम्मीदवार पार्टी चिन्ह के बिना चुनाव लड़ेंगे। इससे गांवों में होने वाली गुटबाजी खत्म होगी और ग्रामीण क्षेत्रों का सही ढंग से विकास होगा। सीएम मान ने बताया कि राज्य सरकार ने व्यापक जनहित में उम्मीदवारों को पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने से रोकने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके साथ ही सीएम मान ने एक बड़ा ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि जो गांव सर्वसम्मति से पंचायतें चुनेगा, राज्य सरकार उस गांव को 5 लाख रुपये की ग्रांट देगी और साथ ही गांव में स्टेडियम, स्कूल या अस्पताल जैसी जरूरत को पूरा करेगी। राज्य सरकार इसके जरिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए बुद्धिमान और ईमानदार लोगों को चुना जाना बहुत जरुरी है।
यह भी पढ़ें: शहीद नायक कुलदीप सिंह के निधन पर बोले मुख्यमंत्री मान- परिवार के साथ खड़ी है सरकार
ओटीएस योजना के लाभ
इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि राज्य सरकार ने लंबित वैट मामलों के लिए ओटीएस को सफलतापूर्वक लागू किया है। इस ओटीएस योजना के जरिए से राज्य सरकार ने पिछले वित्तीय वर्षों की तुलना में 164 करोड़ रुपये अधिक कमाए हैं। आने वाले दिनों में नई ओटीएस भी शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम मान ने भाजपा विधायक संदीप जाखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि वह कोई भी बयान देने से पहले अपने तथ्यों की पुष्टि करवा लें।
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
14 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
20 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines