एक चिट्ठी से अफसरों में हड़कंप! जानें पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने क्या एक्शन लिया और क्यों?

पंजाब के मुख्य सचिव ने एक लेटर लिखकर सरकारी दफ्तरों में बम फोड़ा है। इस लेटर ने आज सभी विभागों में हड़कंप मचा दिया, क्योंकि इसमें अफसरों और कर्मचारियों को एक चेतावनी दी गई है। आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही है।

Punjab Chief Secretary KAP Sinha

Punjab Chief Secretary KAP Sinha

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार को लेकर एक्शन मोड में है। आज पंजाब के चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने सभी विभागों को एक चिट्ठी लिखी है, जिससे अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। लेटर लिखकर भ्रष्टाचार पर बम फोड़ा गया है। लेटर लिखकर चीफ सेक्रेटरी ने सभी विभागों से नागरिक सेवाओं से संबंधित पेंडिंग एप्लिकेशन्स की डिटेल मांगी है। उन्होंने लेटर में लिखा कि नागरिक सेवाओं की एप्लीकेशन की लम्बित रखना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। सभी विभाग संबंधित जानकारी 26 मार्च को सुबह 11 बजे तक भेज दें। ऐसा नहीं करने पर यह माना जाएगा कि संबंधित अफसर और सेक्रेटरी अपने विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आदेश सख्ती से मान लें।

विज्ञापन
Punjab Chief Secretary Letter

Punjab Chief Secretary Letter

विज्ञापन

चीफ सेक्रेटरी ने लेटर में क्या लिखा?

बता दें कि मुख्य सचिव सिन्हा ने लेटर में लिखा है कि जनता सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन करती है, लेकिन उनके निपटान में देरी करना सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार है। पत्र लिखकर सेवाओं से संबंधित लंबित आवेदनों का विवरण मांगा गया था, लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया। कई बार याद भी कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए अब अगर 26 मार्च की सुबह 11 बजे तक मांगी गई जानकारी नहीं मिली तो इसे भ्रष्टाचार फैलाने का प्रयास माना जाएगा। फिर संंबंधित विभाग और संबंधि अधिकारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

फीडबैक के बाद लिया गया फैसला

चीफ सेक्रेटरी ने लेटर लिखने का फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के विभिन्न विभागों के दौरे के चलते लिया गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री को लोगों से फीडबैक मिला है, जो नेगेटिव है। विधायकों ने भी उन्हें बताया कि दफ्तरों में फाइलें जानबझकर लंबित रखी जा रही हैं। विधानसभा सेशन में भी विधायकों ने सवाल उठाए थे। पेंडिंग ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का मुद्दा सबसे पहले उठाया गया था। बताया गया कि अक्टूबर 2024 से लोगों को लाइसेंस और आरसी वाले आवेदन लंबित पड़े हैं। यह सवाल विधानसभा में प्रताप सिंह बाजवा ने पूछा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ