Chhattisgarh Naxal Attack: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले की निंदा की, केंद्र से की बड़ी मांग

Punjab News Bhagwant Mann

Chhattisgarh Naxal Attack: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने इस हमले को लोगों के मन में डर पैदा करने के उदेश्य से की कार्यवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय और बर्बर कृत्य की सभी को कड़ी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए व्यापक नीति बनाने की अपील की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए 11 जवान शहीद हो गए। हाल के वर्षों में नक्सलवाद हिंसा बढ़ी है और कई निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि कई राज्यों में इस समस्या से निपटने में लगे सुरक्षा बलों को अक्सर नक्सलियों की कार्यवाही का खामियाजा भुगतना पड़ता है। भगवंत मान ने दोहराया कि केंद्र सरकार को इस समस्या से सख्ती से निपटना चाहिए और उनकी सरकार इस मुद्दे से निपटने के किसी भी प्रयास को पूरा समर्थन देगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

हमले में 10 जवान हुए शहीद, एक ड्राइवर की मौत

हमले में प्रधान आरक्षक जोगा साढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो और नव आरक्षक दुल्गो मंडावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मंडावी और गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी और प्राइवेट वाहन चालक धनीराम यादव की जान गई है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। डीआरजी जवानों को मौके पर भेजा गया। तलाशी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तो एक आईईडी हमला हुआ, जिसमें डीआरजी के 10 जवान और एक चालक की जान चली गई। मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ