पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-किसी की हिम्मत नहीं कि पंजाब के आपसी भाईचारे की तरफ बुरी नजर से देखे

Punjab, Bhagwant Mann,

मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को विरोधी पार्टियों पर विभाजनकारी राजनीति करने की कड़ी आलोचना करते हुये कहा कि विरोधी पार्टियों का सांप्रदायिक भावनाएं भड़का कर राजनैतिक रोटियां सेकने का स्वप्न कभी भी पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन

विपक्षी पार्टियां सांप्रदायिकता को तुल देकर आग के साथ खेल रही

सीएम ने कहा कि उनको पल-पल की जानकारी मिल रही है क्योंकि वह राज्य में घट रही सभी घटनाओं पर सख़्त नज़र रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि राज्य सरकार के विरुद्ध कोई मुद्दा न होने के कारण यह राजनैतिक पार्टियां निचले स्तर पर आ कर घटिया हथकंडे अपना रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि राजनैतिक लाभ कमाने के लिए विपक्षी पार्टियां सांप्रदायिकता को तुल देकर आग के साथ खेल रही हैं।

विज्ञापन

नापाक मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पार्टियों के नापाक मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरूओं, संतों, पीरों और पैगंबरों की धरती है, जिन्होंने हमें भाईचारक सांझ, शांति और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों ने राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए हमेशा ही समाज में शांति और भाईचारक सांझ में विश्वास प्रकट किया है।

अमन-शांति को भंग करने की इजाज़त नहीं

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब सरकार राज्य में सख़्त मेहनत करके हासिल की अमन- शांति कायम रखने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने तीन करोड़ पंजाबियों को भरोसा दिलाया कि राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली पर किसी को भी बुरी आँख नहीं रखने दी जायेगी। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजदीकी से नज़र रख रही है और किसी को भी राज्य की अमन-शांति को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ