पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस कई बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि पंजाब में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों के लिए ईनाम नीति लागू की है। इस योजना के तहत 1 किलोग्राम या उससे अधिक हेरोइन पकड़ने वाले पुलिसकर्मी 1.20 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
हेड कांस्टेबल करेंगे इसकी जांच
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामलों के निपटारे में तेजी लाने के लिए इसकी जांच हेड कांस्टेबलों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हेड कांस्टेबल पूरी जांच करेंगे। इस कदम का उद्देश्य मामलों का शीघ्र समाधान और बेहतर परिचालन दक्षता सुनिश्चित करना है। इससे नशा तस्करों पर जल्द से जल्द कार्रवाई भी हो सकेगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने वापस ली लैंड पूलिंग पॉलिसी, CM भगवंत मान का बड़ा फैसला
अधिक प्रभावी कार्रवाई के लिए लागू की गई इनाम नीति
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार अगले सप्ताह से 1,600 पुलिस कर्मियों को पदोन्नत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ और अधिक प्रभावी कार्रवाई बनाने के लिए इस इनाम नीति को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पुलिस की कार्यशैली पहले से बेहतर होगी और नशो तस्करों पर सख्ती के साथ शिकंजा कसेगी।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
1600 पदों के भर्ती होगी शुरू
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 1,600 अन्य पदों पर भर्ती शुरू करेगी। पदोन्नति, नई भर्ती और पुरस्कार नीति के संयोजन से प्रदर्शन में सुधार, दक्षता में वृद्धि और पंजाब के नशा विरोधी अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। उसी कड़ी में पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए ये कदम उठाया गया है।
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines