पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह ईडी ने संजीव के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

9 मई को सुबह करीब 7:25 बजे ED की टीम चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर पहुंची थी। 20 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। इसमें 3 दर्जन CIA और SF जवान भी थे। एक साल में यह तीसरी बार रेड हुई। वहीं एक महीने में दूसरी बार रेड हुई है। ईडी की टीम ने चंडीगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तर और अरोड़ा के घर पर एक साथ छापेमारी की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, CM मान BJP पर लगाए आरोप

---विज्ञापन---

आरोप क्या हैं?

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ 100 करोड़+ के फर्जी GST बिल का आरोप है। मोबाइल फोन कारोबार के फर्जी बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट ITC का गलत दावा किया था। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है कि दुबई से 'राउंड ट्रिप' के जरिए अवैध पैसा भारत लाना, GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक लेने का आरोप है। औद्योगिक जमीन को आवासीय प्रोजेक्ट में बदलकर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। अवैध सट्टेबाजी का पैसा रियल एस्टेट में लगानाED ने PMLA की आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

---विज्ञापन---

पहले कब-कब हुई रेड?

2024: लुधियाना पश्चिम के विधायक रहते हुए जमीन घोटाले में छापा
अप्रैल 2026: FEMA के तहत गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर में 13 जगहों पर रेड
18 अप्रैल 2026: लुधियाना घर पर रेड

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका, बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून

---विज्ञापन---