Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहरत बनाने में भी लगे हुए है। भगवंत मान सरकार की कोशिश है कि पंजाब के सभी गांवों में शहरी स्तर की सुविधाएं पहुंचाई जाए। हाल ही में प्रदेश की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
CSC दिवस समारोह
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार की पहल ने न सिर्फ पंजाब के आम लोगों के लिए जीवन को आसान बनाया है। बल्कि लोगों के कीमती समय को भी बचाया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ये बातें 15वें CSC दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही हैं। इस दौरान उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके द्वारा डिजिटल कॉडिनेशन के जरिए सरकारी और निजी क्षेत्र तक सेवाओं को पहुंचाने में आसानी होती है। इसके साथ ही वित्तीय जवाबदेही, ई-गवर्नेंस, उद्यमिता, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सर्विस की एक सीरीज प्रदान करती हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश
पंजाब में विकास को बढ़ावा
पंजाब कैबिनेट मंत्री कौर ने आगे बताया कि डिजिटल डिवाइड को पाटने और समय पर विकास को बढ़ावा देने में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि CSC UIDAI -आधार, पेंशन, वित्तीय सेवाएं (बैंकिंग, ऋण, डिजी-पे और बीमा), यात्रा सेवाएं (ट्रेन, बस, हवाई बुकिंग), विदेशी मुद्रा और डीटीएच सेवाओं समेत कई जरूरी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर आयुष्मान भारत, ई-श्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा और प्रधानमंत्री मान धन योजना जैसी सरकारी सेवाएं भी देता है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
11 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines