हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Punjab Byelection Results 2024 Live Updates: पंजाब में 'आप' का जलवा बरकरार, 4 में से 3 सीटों पर जीती

Punjab Byelection Results 2024 Latest Update: पंजाब की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज सामने आ गए हैं। 4 में से 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। तो आइए देखते हैं चारों सीटों के लेटेस्ट अपडेट…

विज्ञापन

Punjab Byelection Results 2024 Live Updates: 14 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजे आज सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में पंजाब की 4 विधानसभा सीटों के नाम भी शामिल हैं। पंजाब की बरनाला, चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्द़बाहा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। देश के ज्यादातर राज्यों में जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी, तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी का बोलबाला है। राज्य की 4 सीटों में से 3 सीटें AAP के खाते में जा चुकी है।

लाइव अपडेट

  • डेरा बाबा नानक सीट से आम आदमी पार्टी के नेता गुरदीप सिंह रंधावा ने जीत का परचम फहराया है।
  • पंजाब की बरनाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह ढिल्लन ने जीत हासिल की है।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यलय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। सभी ढोल नगाड़ों के साथ जीत की खुशियां मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP: क्या उपचुनाव के नतीजों से धुल पाएंगे ‘योगी’ पर लगे लोकसभा की हार के ‘दाग’?

सीट जीत पार्टी
बरनाला कुलदीप सिंह ढिल्लन  कांग्रेस
चब्बेवाल डॉक्टर इशांक कुमार  AAP
डेरा बाबा नानक  गुरदीप सिंह रंधावा  AAP
गिद्दड़बाहा हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लन AAP

पंजाब में कौन जीता?

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। वहीं आज के नतीजों में 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। राज्य की डेरा बाबा नानक सीट पर AAP नेता गुरदीप सिंह रंधावा जीते हैं। गिद्दाड़बाहा से AAP नेता हरदीप सिंह ढिल्लन और चब्बेवाल से AAP के डॉक्टर इशांक कुमार जीत के बेहद करीब है। पंजाब की बरनाला सीट कांग्रेस के खाते में आ गई है।  कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह ढिल्लन ने यहां से जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- महायुति की जीत से शिंदे-अजित गुट की बढ़ेगी ‘टेंशन’? मुख्यमंत्री पद पर फंसेगा पेंच!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola