---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महायुति की जीत से शिंदे-अजित गुट की बढ़ेगी ‘टेंशन’? मुख्यमंत्री पद पर फंसेगा पेंच!

Maharashtra Mahayuti CM Candiate Latest Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति एक बार फिर जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि महायुति की जीत साथी दलों शिंदे-अजित गुट के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Maharashtra Mahayuti CM Face Latest Update: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। राज्य की 288 सीटों में से 220 सीटों पर महायुति आगे चल रही हैं। कई राउंड की गिनती के बाद भी MVA काफी पीछे है। ऐसे में कई लोगों ने राज्य में महायुति की जीत के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। मगर महायुति की जीत साथी दलों के लिए चिंता का सबब बन सकती है। महायुति की बढ़त के वास्तविक नतीजे चौंकाने वाले हैं, जिसने शिंदे गुट और अजित गुट की टेंशन बढ़ा दी है।

एकनाथ शिंदे को मिले MVA से ज्यादा वोट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में अब तक के रुझान महायुति के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी कमाल का रिकॉर्ड कायम किया है। MVA गठबंधन को महाराष्ट्र में जितने वोट मिले हैं, एकनाथ शिंदे ने अकेले MVA से ज्यादा वोट हासिल कर लिए हैं। बेशक शिंदे जीत के बेहद करीब हैं, मगर सवाल यह है कि अगर महायुति जीतती है तो क्या शिंदे को फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा?

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Maharashtra की वो सीट, जहां हार के 5 महीने बाद पलटे परिणाम, अजित पवार कैसे बने ‘बाजीगर’?

सीएम पद पर फंसेगा पेंच

वैसे तो राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पहले ही शिंदे को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने का संकेत दे चुके हैं। हालांकि अगर अभी तक के रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो महायुति में सीएम पद को लेकर पेंच फंस सकता है। बेशक एकनाथ शिंदे ने अकेले ही MVA से ज्यादा मत हासिल कर लिए हों, लेकिन महायुति में सबसे ज्यादा वोट बीजेपी ने हासिल किए हैं। ऐसे में वोटों के मामले में बीजेपी सबसे आगे है। यही वजह शिंदे और अजित पवार की टेंशन बढ़ाने के लिए काफी है।

---खबर नीचे जारी है---

शिंदे-अजित गुट की मुश्किल बढ़ी

अगर महाराष्ट्र में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब होगी, तो देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की संभावना बढ़ जाएगी। यही नहीं महायुति में बीजेपी सबसे ताकतवर पार्टी बनकर उभरेगी तो शिंदे-अजित गुट की बार्गेनिंग पावर भी कम हो जाएगी। सीएम की कुर्सी से लेकर मंत्रालयों के बंटवारे तक बीजेपी का बोलबाला होगा और साथी दलों को कम में संतोष करना पड़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी नतीजों के बाद महाराष्ट्र की सियासत किस तरफ करवट लेगी?

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election Result 2024: उद्धव की ये 5 गलत‍ियां पड़ गईं भारी, एनडीए को म‍िल गया तगड़ा फायदा

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 23, 2024 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola