UP: क्या उपचुनाव के नतीजों से धुल पाएंगे 'योगी' पर लगे लोकसभा की हार के 'दाग'?

UP By Election Result 2024: सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत हासिल की है।

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

UP By Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। यहां कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपनी जोरदार जीत दर्ज कर ली है। जबकि सात अन्य सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी की हुई करारी हार से यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और चुनाव में उनकी कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हुए थे? बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में एनडीए को 36 सीट मिली थीं, यहां इंडिया गठबंधन को 43 और अन्य को एक सीट मिली थी। राज्य में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी ने 62 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

यहां तक की राज्य के वरिष्ठ बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्रियों बीच खींचातान और बयानबाजी के कई किस्से मीडिया की सुर्खियों में रहे थे। अब देखना ये होगा कि क्या लोकसभा चुनाव में हार का जो ‘कलंक’ यूपी की बीजेपी सरकार पर लगा है? उपचुनाव में वह उसे कैसे धोती है?  बता दें सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत हासिल की है, उन्हें कुल 69666 वोट मिले हैं। जिससे सपा में ओपिनंग बढ़िया रही है और सपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फूलपुर सीट पर मतगणना के दौरान हुई तकरार

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। बता दें यहां प्रयागराज की फूलपुर सीट पर मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी में बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसके चलते मतगणना थोड़ी देर के लिए रोकनी पड़ी।

इन सीटों पर बीजेपी चल रही आगे

मुजफ्फनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर 12वें चरण की मतगणना के अनुसार रालोद के मिथलेश पाल को 2009 वोट मिले हैं। जबकि यहां सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2991 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बसपा के शाह नजर को 459 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 595 मत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मीरापुर, कुंदरकी, कटेहरी, करहल और खैर सीट पर आगे चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ