Punjab Bhagwant Mann Govt: पंजाब की भगवंत मान सरकार सत्ता में आने के बाद से ही राज्य की अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए लगाकार काम कर रही है। इसी सिलसिले में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 6 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन भर सकता है। इस बात की जानकारी प्रदेश के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की डॉ. बलजीत कौर ने दी है।
अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश
इस विषय पर जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए कई कल्याणकारी योजना शुरू की गई है, जिस पर ठीक से काम नहीं हो रहा है। इन परेशानियों को देखते हुए मान सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष नियुक्त करने लिए नॉटिफिकेशन जारी किया है। सरकार का मानना है कि इससे सुनिश्चित किया जा सकेगा कि इन योजनाओं का पूरा लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘पंजाब में वन क्षेत्र को बढ़ाना समय की मांग’, CM मान ने की किसानों से खास अपील
ऐसे करें पोस्ट के लिए आवेदन
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि इस पोस्ट के लिए आवेदक कम से कम प्रमुख सचिव की पोस्ट पर होना चाहिए। इसके अलावा अवेदक की उम्र 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त, 2024 तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदक अपना आवेदन निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यालय, एससीओ नंबर: 7, फेज-1, एसएएस नगर, मोहाली में ऑफलाइन जमा करवा सकते हैं। इसके साथ ही मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति ने पूराने विज्ञापन को देख कर आवेदन किया है, उन्हें दोबारा से आवेदन करना होगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
8 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
12 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
4 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines