Punjab Mann Govt Signed MoU With IIT Ropar: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार नए-नए आयाम तलाश रही है। अपने इसी कोशिश के तहत राज्य सरकार ने पंजाब के युवाओं को उभरती ड्रोन टेक्नोलॉजी में ट्रेनिंग देने के लिए IIT रोपड़ के साथ MoU साइन किया है। इस बात की जानकारी पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए एरियल फोटोग्राफी, फोटोग्राफी, मैपिंग, निगरानी और कृषि कई सेक्टर में रोजगार के नए अवसर को खोल देगा।
IIT रोपड़ के साथ साइन किया MoU
इस समझौते (MoU) पर पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में C-PYTE के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल रामबीर मान और आईआईटी रोपड़ के डायरेक्टर प्रो. राजीव आहूजा ने साइन किया है। इस मौके पर रोजगार सृजन डायरेक्टर अमृत सिंह भी मौजूद रही। इस समझौते को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह सहयोग प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेजी देगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से डेवलप हो रहे ड्रोन इकोसिस्टम में ड्रोन पायलटों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Punjab: मान सरकार की इस योजना ने किया कमाल, वित्त मंत्री ने बताया मील का पत्थर
29,000 से अधिक रोजगार के मौके
मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से राज्य के युवाओं को 29,000 से अधिक रोजगार के मौके मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि C-PYTE और IIT रोपड़ के जरिए से 150 युवाओं को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इन युवाओं को DGCA के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जो विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं। उन्होंने आगे बताया कि IIT रोपड़ में C-PYTE को उसके एक कैंप में ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने में भी सहायता करेगा, जहां ड्रोन ऑपरेटर के अलावा ड्रोन की मरम्मत और असेंबली का काम भी सिखाया किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
6 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
15 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
19 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines