Punjab Bhagwant Mann Govt Best Offer For Farmers: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, इसके साथ-साथ ही मान सरकार पंजाब के किसानों के विकास के लिए भी प्रयास कर रही है। राज्य के किसानों को आगे बढ़ाने के लिए मान सरकार की तरफ से कई तरह की कल्याणकारी योजानाएं चलाई जा रही है। इसी सिलसिले में मान सरकार ने किसानों की सबसे परेशानी के समाधान की तरफ से अनोखी पहल की है। इसकी जानकारी प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी है।
पराली का साइंटिफिक मैनेजमेंट
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑफर लेकर आई है। इसके तहत जो किसान धान की पराली को साइंटिफिक तरीके से मैनेज करेगा, उसे सरकार की तरफ से सब्सिडी पर 22,000 से अधिक फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। हाल ही में कृषि मंत्री ने गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा बैठक की।
यह भी पढ़ें: Punjab: इस आयोग के अध्यक्ष पद के लिए मान सरकार तलाश रही योग्य उम्मीदवार, ऐसे करें आवेदन
कृषि मंत्री ने बुलाई बैठक
इस बैठक में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सब्सिडी वाली सीआरएम मशीनों के लिए ड्रॉ सी महीने में किया जाए। ताकि धान की कटाई शुरू होने से पहले लाभार्थी किसानों को सब्सिडी जारी कर दी जाए। कृषि मंत्री का कहना है कि इससे खेतों में पराली जलाने के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की जा सके। इस दौरान मंत्री गुरमीत सिंह ने बताया कि मान सरकार ने कटाई के मौसम 2024-25 के दौरान किसानों को सब्सिडी पर CRM मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए 500 करोड़ रुपये की वॉर्क प्लानिंग तैयार की है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
11 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines