AIG Raj Jit Singh: पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने सोमवार को ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई की। सरकार ने एआईजी राजजीत सिंह को बर्खास्त कर दिया है। पंजाब में यह पहला मामला है, जब किसी सीनियर अफसर को नौकरी से बर्खास्त किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। सीलबंद लिफाफों की रिपोर्ट की जांच के बाद राजजीत सिंह को मादक पदार्थों की तस्करी में नामित किया गया है। विजिलेंस की मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई की जांच के लिए तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
हाईकोर्ट ने दिए थे जांच के आदेश
राजजीत सिंह तरनतारन, होशियारपुर और मोगा में एसएसपी रहे हैं। राजजीत अभी एआईजी एनआरआई के पद पर थे। पंजाब और चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने राजजीत सिंह समेत इंद्रजीत सिंह से संबंधित मामले की जांच के लिए STF को आदेश दिया था।
हाईकोर्ट ने डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपध्याय, एडीजीपी प्रभोद कुमार और आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी थी। जबकि सिद्धार्थ चट्टोपध्याय ने दो अलग अलग रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी, जो सीलबंद लिफाफे में थी।
शिअद नेता इस केस में जमानत पर बाहर
पंजाब सरकार ने 23 मई 2018 को सीलबंद लिफाफे पर अपना ओपिनियन हाईकोर्ट को सौंपा था। साल 2021 में हाईकोर्ट ने कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर 2021 को मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मजीठिया इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर हैं।
यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया को दिल्ली की अदालत से झटका, 27 तक CBI तो 29 अप्रैल तक ED की हिरासत में रहना होगा
संबंधित खबरें
CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
18 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
4 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
5 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
6 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
7 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines