Punjab Govt Built 3 Solar Energy Plants in Bathinda: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी मेहनत के साथ काम कर रही है। राज्य के विकास में सोलर एनर्जी को अपना मजबूत हथियान बनाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से तैयार है। मान सरकार सोलर एनर्जी को अपनाकर कृषि क्षेत्र को कार्बन मुक्त करना चाहती है। इसके लिए मान सरकार ने एक मजबूत कदम उठाया है। दरअसल, पंजाब की मान सरकार बठिंडा जिले में 12 मेगावाट के 3 और सोलर एनर्जी प्लांट लगाने तौयारी कर रही है। इस बात की जानकारी पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने दी है।
50 करोड़ है का प्रोजेक्ट
ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि हाल ही में बठिंडा के तरखानवाला गांव में कृषि बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) ने 4MW सोलर पीवी प्लांट चालू किया है। इस प्रोजेक्ट से प्रोड्यूस होने वाली बिजली को सेखू गांव में निकटतम PSPCL ग्रिड सब/स्टेशन को एक्सपोर्ट किया जाएगा। अकेले इस सोलर प्लांट से हर साल करीब 6.65 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 12 मेगावाट वाले इन 3 सोलर प्लांट पीवी पावर प्रोजेक्ट को 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि यह प्रोजेक्ट जून 2025 तक चालू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार का पंजाब के किसानों को बड़ा तोहफा, खरीफ मक्का बीज पर मिलेगी सब्सिडी
यहां लगेंगे सोलर प्लांट
मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स को बठिंडा जिले के भागी वांदर, शेरगढ़ और कोठे मल्लुआना गांवों में स्थापित किया जाएगा। इसक लिए PSPCL के 66 केवी सब-स्टेशनों के पास पंचायती जमीन पट्टे पर ली गई है। मंत्री ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स से PSPCL को लंबे समय के लिए PPA के तहत 2.748 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से सौर ऊर्जा की आपूर्ति की जा रही है
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
9 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines