पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका यात्रा की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। गुरमीत सिंह खुड्डियां को अधिकारियों के साथ 29 मार्च से 6 अप्रैल तक अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित एबीएस ग्लोबल की लैब का दौरा करना था। गुरमीत सिंह खुड्डियां को अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एबीएस ग्लोबल की प्रयोगशाला का दौरा करना था, ताकि होलस्टीन फ्रीजियन (HF) नस्ल की गायों के लिए लिंग-निर्धारण सीमन प्राप्त करने के लिए सौदा किया जा सके। यात्रा का पूरा खर्च पंजाब पशुधन विकास बोर्ड की तरफ से होना था। उन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यात्रा की मंजूरी देने से मना कर दिया।
यह नस्ल पंजाब के डेयरी किसानों द्वारा पसंद की जाती है। 29 मार्च से 6 अप्रैल तक की यात्रा के लिए मंजूरी मांगी गई थी। ऐसा पहली बार नहीं है जब पंजाब में आप पार्टी सरकार के किसी मंत्री को राजनीतिक मंजूरी देने से मना किया गया हो। पिछले साल मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस ओलंपिक जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। 2022 में मंत्री अमन अरोड़ा को भी राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई थी, जब उन्होंने जर्मनी और बेल्जियम जाने की अनुमति मांगी थी।
एबीएस ग्लोबल पंजाब में लैब बनाना चाहता था
पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार एबीएस ग्लोबल के साथ HF नस्ल की गायों के लिए सेक्स्ड सीमेन प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रही थी। अधिकतर डेयरी किसान गिर या साहीवाल नस्लों की तुलना में HF गायों को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि ये प्रति दिन 81 लीटर तक दूध देती हैं।
30 लाख गायों के लिए आर्टिफिशियल गर्भाधान का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सेक्स्ड सीमन केवल 1.5-1.75 लाख गायों के लिए ही उपलब्ध है। डेयरी विकास में आगे बढ़ने का तरीका है कि हर साल कम से कम 5 लाख सेक्स्ड सीमन प्राप्त किए जाएं ताकि अधिक संख्या में गायें पैदा हों। वैश्विक सेक्स्ड सीमन दिग्गज एबीएस ग्लोबल, पंजाब में एक लैब स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहा था। हम इस समझौते को औपचारिक रूप देना चाहते थे, लेकिन अब इसमें देरी होगी।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
11 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
21 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines