Punjab Liquor Price Hike 2025: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने गुरुवार को नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। अब प्रदेश में शराब के दाम बढ़ने जा रहे हैं। सरकार ने इस साल 11 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में यह मंजूरी दी गई। पंजाब सरकार ने साल 2025-26 के नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है। इसके जरिए बीते साल की तुलना में 874 करोड़ रुपये से ज्यादा यानी कुल 11 हजार 20 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
10 हजार 145 करोड़ का राजस्व मिलेगा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में शराब समूहों की संख्या 236 से घटाकर 207 किया गया है। ये समूह 6 हजार 374 दुकानों को कवर करेंगे। कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विभाग इस साल के अंत तक 10 हजार 200 करोड़ रुपये जुटाएगा। हालांकि 2024-25 का लक्ष्य 10 हजार 145 करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान आबकारी नीति से 6100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता था।
ये भी पढ़ेंः Punjab: फर्जी आदेश पर 57 कर्मचारियों का ट्रांसफर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेटर; जानें मामला
माॅनीटरिंग के लिए बनेगी कमेटी
आबकारी मंत्री ने बताया कि नई आबकारी नीति में शराब की दुकानों का आवंटन ई-निविदा के जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशी शराब का कोटा तीन प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। चीमा ने कहा कि नए आबकारी थाने स्थापित किए जाएंगे, इसकी माॅनीटरिंग के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। इस नीति के तहत नया बाॅटलिंग सयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि शराब पर गौ कल्याण उपकर 1.50 रुपये प्रति प्रूफ लीटर किया गया है। इससे राजस्व बढ़कर 24 करोड़ रुपये हो जाएगा। बता दें कि सरकार ने एक लीटर के लिए 37 रुपये से लेकर 100 रुपये तक दाम बढ़ाए हैं। इसके अलावा शराब समूहों की संख्या में कमी की गई है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पटियाला की लेडी ड्रग्स तस्कर रिंकी के घर पर चला बुलडोजर, 10 FIR हैं दर्ज
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
6 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
11 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines