---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

जालंधर वेस्ट सीट से मोहिंदर भगत हैं AAP के उम्मीदवार, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

Punjab AAP Candidate Mohinder Bhagat: पंजाब के जालंधर की वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव के लिए AAP ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस पर AAP ने मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है।

---विज्ञापन---

Punjab AAP Candidate Mohinder Bhagat: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने जालंधर की वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने जालंधर की बेस्ट विधानसभा सीट पर मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है। इस उप-चुनाव में जीत हासिल करने के लिए खुद सीएम मान परिवार के साथ जालंधर में किराए के मकान में रह रहे हैं। वहीं AAP से टिकट मिलने के बाद मोहिंदर भगत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर भारी वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज करने दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया है।

---विज्ञापन---

AAP उम्मीदवार का जीत को लेकर बड़ा दावा  

AAP उम्मीदवार महेंद्र भगत ने कहा कि वह इस सीट पर भारी वोट मार्जिन के साथ जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस बार इस सीट पर सिर्फ AAP की ही जीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव और विधानसभा के चुनाव अलग होते हैं इसलिए वोट बैंक की बात की जाए तो विधानसभा का वोट बैंक लोकसभा चुनाव के मुकाबले काफी अलग होता है, इसलिए उसके नतीजे भी अलग ही आएंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी पर क्या बोले AAP प्रत्याशी

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने चुनाव में सीटें हारी थीं। इसके अलावा उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी, अब तक किसी भी मुख्यमंत्री की जमानत जब्त नहीं हुई थी। इसलिए सभी को पता होना चाहिए कि अगर चरणजीत सिंह चन्नी लोकसभा चुनाव जीतें हैं तो उसका विधानसभा चुनाव में परिणाम उसके विपरीत होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Punjab: ‘मौत के खेल’ का वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, हादसे को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल

शीतल अनुराग ने जनता को धोखा दिया

इसके साथ ही महेंद्र भगत ने भाजपा की उम्मीदवार शीतल अनुराग पर बात करते हुए कहा कि शीतल अंगुराल फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 2 साल तक विधायक रहे और फिर इस्तीफा दे दिया, ये क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने आगे कहा कि वो हैरान है कि शीतल अंगुराल फिर से चुनाव लड़ने जा रही हैं। इस बार लोग उन्हें नकार देंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2024 07:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola