Preneet Kaur Patiala Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर 14 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गईं। वह इस समय पटियाला से सांसद हैं। उन्होंने पंजाब प्रभारी व गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील झाखड़ भी मौजूद रहे। परनीत के बीजेपी में जाने से अब कांग्रेस के लिए अपने इस अभेद्य किले को बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। आइए, इस पर विस्तार से जानते हैं…
16 बार हुए चुनाव में 10 बार मिली जीत
पटियाला में कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है। यहां 16 बार हुए चुनाव में कांग्रेस को 10 बार जीत मिली है। पटियाला की सियासत पिछले 50 सालों से कैप्टन अमरिंदर सिंह के निवास मोती महल के इर्द-गिर्द घूमती रही है। छह बार यहां से कैप्टन के परिवार का सदस्य जीता है।
पटियाला सीट पर 1967 में हुई कैप्टन के परिवार की एंट्री
पटियाल सीट पर हमेशा से कैप्टन के परिवार यानी शाही घराने का दबदबा रहा। इस सीट पर 1967 में पहली बार कैप्टन की मां मोहिंदर कौर को कांग्रेस के टिकट पर जीत मिली थी। इसके बाद 1977 में कैप्टन अमरिंदर इस सीट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें अकाली दल के गुरचरण टोहरा से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद 1980 में जब फिर से चुनाव हुए तो अमरिंदर की जीत हुई।
चार बार से सांसद हैं परनीत कौर
परनीत कौर पटियाला सीट से 1999 में पहली बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद वे 2019 तक 4 चुनाव जीत चुकी हैं। उन्हें सिर्फ 2014 में आम आदमी पार्टी के धरमवीर गांधी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार माना जा रहा है कि पटियाला से बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। यह पिछले 30 साल में पहला मौका होगा, जब बीजेपी का कोई उम्मीदवार पटियाला से चुनाव लड़ेगा।
यह भी पढ़ें: क्या BJP अब पंजाब में करेगी ‘खेला’; अकालियों से गठबंधन की सुगबुगाहट, देखें Sunil Jakhar ने क्या दिए संकेत?
कांग्रेस ने पिछले साल परनीत कौर को किया था निलंबित
कांग्रेस ने परनीत कौर को तीन फरवरी 2023 को पार्टी से निलंबित कर दिया था। यह कदम कैप्टन अमरिंदर के बीजेपी में शामिल होने के बाद उठाया गया। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था, जिसका बाद में बीजेपी में विलय कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, देखिए पंजाब की 8 सीटों से किस-किस को चुनावी रण में उतारा
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines