Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Congress Mahila Nyay Guarantees For Lok Sabha Election 2024 : देश में किसी भी दिन लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 5 नारी न्याय गारंटी का ऐलान किया है।
कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी में महालक्ष्मी गारंटी के तहत गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। आधी आबादी-पूरा हक के तहत केंद्र सराकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। शक्ति का सम्मान के तहत आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार दोगुना सहयोग देगी। अधिकारी मैत्री के तहत पंचायत में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कानूनी सहायक की नियुक्ति होगी। सावित्री बाई फुले हॉस्टल के तहत जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए एक हॉस्टल बनेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नारी न्याय गारंटी की घोषणा की।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.