---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, देखिए पंजाब की 8 सीटों से किस-किस को चुनावी रण में उतारा

AAP Punjab Lok Sabha Candidates List: आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। क्योंकि पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हुआ है, इसलिए पार्टी ने सभी 13 सीटों पर अपने सिपहसालार चुनावी रण में उतारे हैं। देखिए किस सीट से किसे दिया गया टिकट?

---विज्ञापन---

AAP Punjab Lok Sabha Candidates List: आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पंजाब में अभी तक कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हुआ है, इसलिए आम आदमी पार्टी ने 13 में से 8 अमृतसर, खड़ूर साहिब, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, संगरूर, पटियाला सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे हैं। गुरदासपुर, होश‍ियारपुर, आनंदपुर साह‍िब, लुध‍ियाना, फ‍िरोजपुर से उम्मीदवार अभी उतारे जाने हैं।

 

---विज्ञापन---

इन उम्मीदवारों को दिया गया टिकट

अमृतसर से कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल चुनाव लड़ेंगे, जो अजनाला से विधायक हैं। खडूर साहिब से मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर उम्मीदवार होंगे। जालंधर से सुशील कुमार रिंकू चुनाव लड़ेंगे, जो जालंधर से मौजूदा सांसद हैं। फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह GP को मैदान में उतर गया है, जो बस्सी पठाना से कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी में आए हैं।

---विज्ञापन---

फरीदकोट से गायक करमजीत अनमोल को उम्मीदवार बनाया गया है। बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां चुनाव लड़ेंगे, जो इस समय पंजाब के कृषि मंत्री हैं। इन्होंने ही लंबी सीट से प्रकाश सिंह बादल को चुनाव में हराया था। संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर उम्मीदवार होंगे, जो इस समय भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और बरनाला से दूसरी बार विधायक हैं। पटियाला से डॉ बलबीर सिंह उम्मीदवार, होंगे जो पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री हैं और पटियाला ग्रामीण से विधायक हैं।

First published on: Mar 14, 2024 01:08 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola