Punjab News: पंजाब की पठानकोट पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच कुंख्यात तस्करों को गिरफ्तार करके 270 किलो मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी बाजार में लाखों रुपये कीमत बताई गई है। पठानकोट के थाना नंगल भूर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पांचों आरोपियों की हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले सतविंदर सिंह, राकेश कुमार, तेजविंदर सिंह, गुरबाज सिंह और धर्मिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि सतविंदर सिंह, राकेश कुमार और तेजविंदर सिंह एक कार में थे, जबकि गुरबाज सिंह और धर्मिंदर सिंह एक ट्रक चला रहे थे।
पठानकोट पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि हम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राज्य पुलिस ने अभियान चला रखा है। हम क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेंगे।
पुलिस ने ऐसे पकड़े आरोपी
उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका, जो एक ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही थी। दोनों गाड़ियों को रोककर पुलिस ने जांच की तो उनमें 207 मादक पदार्थ जब्त किया है। सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पंजाब की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
7 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
9 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
15 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines