Amritsar (Punjab): आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस पवित्र स्थल को स्वर्ण मंदिर कहा जाता है। परिणीति ने बेज रंग का कुर्ता पहना था, जबकि राघव ने नेहरू कोट के साथ कुर्ता-पायजामा पहना था। दोनों ने 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। उनकी जल्द शादी भी होने वाली है।
राघव और परिणीति शुक्रवार की शाम पंजाब पहुंच गए थे। परिणीति पिछले कई महीनों से आप नेता के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सगाई से पहले राघव और परिणीति दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1674964967253221376?s=20
उदयपुर में शादी समारोह होने की चर्चा
परिणीति और राघव कथित तौर पर डेटिंग शुरू करने से पहले एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। इस जोड़े को हाल ही में शादी के लिए उदयपुर में स्थानों की तलाश करते हुए देखा गया था। अटकले लगाई जा रही हैं कि परिणीति अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तरह राजस्थान में किसी हेरिटेज होटल में शादी करने का प्लान बना रही हैं।
चमकीला में नजर आएंगी परिणीति
परिणीति की अपकमिंग मूवी ‘चमकीला’ है। जिसमें वे दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो प्रसिद्ध पंजाबी गायकों अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला के इर्द-गिर्द घूमती है।
यह भी पढ़ें: Balasore Train Accident: उड़ीसा ट्रेन हादसे के एक महीने के बाद रेलवे ने महाप्रबंधक अर्चना जोशी को हटाया
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
14 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
17 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines