पाकिस्तान की सेना ने पंजाब में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश मिसाइल के इस्तेमाल से पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया था। 15वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (JOC) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी स्थलों पर भारत के हमलों के जवाब में 7-8 मई की रात को ड्रोन और मिसाइलों से अमृतसर में गोल्डन टेंपल को निशाना बनाने की कोशिश की थी गई थी।
एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया हमला
मेजर जनरल कार्तिक ने बताया कि भारतीय सेना हमले को रोकने के लिए पहले से पूरी तरह से तैयार थे, गोल्डन टेंपल पर हमला होने की आशंका थी। हमारी बहादुर और सतर्क सेना के एयर डिफेंस गनर्स ने पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। स्वर्ण मंदिर पर निशाना लगाकर साधे गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। इस तरह पवित्र स्वर्ण मंदिर पर एक खरोंच भी नहीं आने दी गई। भारतीय सेना ने आज एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल समेत एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाया।
हमला रोकने में लोगों ने सहयोग किया
अमृतसर में रहने वाले एक शख्स ने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल अटैक के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी सुरक्षा बलों की यथासंभव सहायता करने का प्रयास किया। पाकिस्तान के ड्रोन उड़कर आए, लेकिन सेना ने सभी को गिरा दिया। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और पूरे शहर की रक्षा की। उन्होंने धार्मिक स्थलों की भी रक्षा की। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम से स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों से बचाया। डिफेंस सिस्टम में आकाश मिसाइल और एल-70 एयर डिफेंस गन लगी है, जिनसे हमला करके पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को ढेर किया गया।
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
20 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines