हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब जेल में चल रहा था सिंडिकेट, कुख्यात गैंगस्टर को 2500km दूर किया ट्रांसफर, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से भी कनेक्शन

भगवानपुरिया पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोपी है। पंजाब, हरियाणा और आसपास के कई राज्यों में उसका आपराधिक नेटवर्क फैला हुआ है।

विज्ञापन

पंजाब जेल में हाई-प्रोफाइल हत्या के मामलों, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी और एनडीपीएस अधिनियम समेत कुल 128 आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया को असम की सिलचर जेल में ट्रांसफर किया गया है। रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

भगवानपुरिया के पास जेल में मिला मोबाइल फोन, पंजाब पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बता दें भगवानपुरिया पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोपी है। पंजाब, हरियाणा और आसपास के कई राज्यों में उसका आपराधिक नेटवर्क फैला हुआ है। वह मुख्य रूप से हेरोइन, अफीम, साइकोट्रोपिक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करता है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद होने के बावजूद वह अपने गौरखधंधे चला रहा था। जेल में उसके पास मोबाइल फोन था।

कौन है कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया?

जानकारी के अनुसार भगवानपुरिया पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। पुलिस चार्जशीट के अनुसार उसके गुर्गे कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में भी सक्रिय हैं। वह पूर्व कबड्डी खिलाड़ी है। पहले वह छोटी-मोटी लूटपाट करता था। बाद में सुपारी किलर बन गया। इसके बाद ड्रग्स और हथियार तस्करी करने लगा। पहले वह गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई के साथ काम करता था। लेकिन किसी बात पर इनकी अनबन हो गई और अब भगवानपुरिया अकेले काम करता है। बता दें भगवानपुरिया के अलावा दो अन्य हाई-प्रोफाइल ड्रग तस्कर अक्षय छाबड़ा और जसपाल गोल्डी को भी पंजाब से असम जेल में ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह का चौंकाने वाला CCTV वीडियो वायरल, शख्स और महिला के साथ मारपीट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola