हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Punjab: कपूरथला के गुरुद्वारे में निहंग सिख ने की फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत

Kapurthala Gurdwara firing: पंजाब के कपूरथला स्थित एक गुरुद्वारे में एक निहंग सिख ने गोलीबारी कर दी। इसके बाद गुरुद्वारे में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Kapurthala Gurudwara Firing

Kapurthala Gurdwara firing: पंजाब के कपूरथला में एक निहंग सिख ने गुरुद्वारे में अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह झड़प गुरुद्वारे के मालिकाना हक को लेकर हुई। पुलिस ने फिलहाल 10 लोगों को अरेस्ट किया है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 30 निहंग अभी भी गुरुद्वारे में मौजूद हैं।

बता दें कि निहंग सिख एक समूह है जिसकी स्थापना 1699 में गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा के जरिए की थी। ये निहंग सिख एक विशेष पोशाक में होते हैं। निहंग नीले वस्त्र और पगड़ी पहने होते हैं। अक्सर तलवार और भाले जैसे हथियार उनके साथ होते हैं। इससे पहले 2020 में कोविड लाॅकडाउन के दौरान पटियाला में एक निहंग ने तलवार से पुलिसकर्मी का हाथ काट दिया था।

खबर अपडेट की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें