---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

लुधियाना में NIA की रेड, सिमरजीत सिंह के करीबी कंग से पूछताछ, बाबा बघेल से जुड़े लिंक खंगाले

NIA Raid in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में आज सुबह एनआईए ने सरबजीत सिंह कंग के घर पर रेड की। एजेंसी ने यह रेड अमेरिका में बैठे बाबा बघेल से जुड़े मामले में की है।

---विज्ञापन---

NIA Raid in Ludhiana: एनआईए ने बुधवार सुबह लुधियाना के खन्ना में रेड की। यह रेड सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी सरबजीत सिंह कंग के घर और नशा मुक्ति केंद्र के घर पर की गई। सरबजीत सिंह पूर्व में लोक इंसाफ पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। करीब 3 घंटे तक अधिकारियों ने सरबजीत सिंह और उसके परिवारवालों से पूछताछ की। इस दौरान एजेंसी ने कंग के विदेशी लिंक भी खंगाले।

घर पर पूछताछ के बाद एनआईए की टीम कंग को लेकर उनके नशा मुक्ति केंद्र भी पहुंचीं। यहां भी करीब आधे घंटे तक जांच ली। इसके बाद टीम रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार कंग ने 10 महीने पहले अमेरिका में बैठे बाबा बघेल नामक व्यक्ति से फोन पर बात की थी। उनकी वीडियो काॅल पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बता दें कि बाबा बघेल पहले से ही अन्य जांच एजेंसियों के रडार पर है।

एनआईए ने पूछे ये सवाल

जानकारी के अनुसार एनआईए ने कंग से बघेल के साथ संबंधों के बारे में पड़ताल की। इतना ही नहीं उन्होंने कंग से पूछा कि अब तक कितनी बात बात हुई। कितने समय से जान-पहचान है। ये सभी सवाल उनसे पूछे गए। हालांकि अब तक कि जांच उनका कोई विदेशी लिंक सामने नहीं आया है। रेड के बाद कंग खुद मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि 10 महीने पहले उन्होंने स्क्रैप चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में उन्होंने कई बार पंजाब पुलिस के जवान गोल्डी पीपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

मैं बाबा बघेल को नहीं जानता

इस दौरान उन्हें अमेरिका से बाबा बघेल नामक व्यक्ति का फोन आया। जिसे वे नहीं जानते थे। वीडियो में बघेल गोल्डी पीपी का बोयोडाटा मांग रहा था। उन्होंने बताया कि वे खुद गोल्डी के बारे में खुलासा करना चाहते हैं। वहीं कंग ने दावा किया कि उनका विदेशी लिंक नहीं है। एनआईए की टीम उन्हें क्लीन चिट देकर गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो वे आगे भी जांच एजेंसी के समक्ष जाएंगे।

---विज्ञापन---

विशाल सिंह की रिपेार्ट।

 

---विज्ञापन---

First published on: Nov 22, 2023 11:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola