New Year Gift To Ludhiana residents: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नगर निगम, लुधियाना के लिए 19 करोड़ रुपये की लागत वाली मशीनरी को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आज के दिन को लुधियाना शहर के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया, क्योंकि यह मशीनरी लुधियाना शहर की सफाई को सुनिश्चित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है कि शहर को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार शहर की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शहर के विकास के लिए फंड की कमी नहीं
लुधियाना को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बड़ा प्रयास करते हुए मुख्यमंत्री ने 4.75 करोड़ रुपये की लागत से आठ जैटिंग मशीनों, 0.6 करोड़ की लागत से एक पोकलेन मशीन, 4 करोड़ रुपए की लागत से दो इन्फ्रा रेड होल रिपेयर मशीनें, 9 करोड़ रुपए की लागत से विशेष सीढ़ी वाली एक फायर बिग्रेड और अन्य मशीनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इन मशीनों से नगर निगम का कामकाज में और अधिक सुधार होगा, जिससे औद्योगिक शहर को नया रूप मिलेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार के पास शहर के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है, और इसके लिए किसी भी प्रकार की कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
यह भी पढ़े: पठानकोट में नाजायज माइनिंग करवा रहे पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल भोआ गिरफ्तार
प्रोजेक्ट नए साल का तोहफा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शहर के बुनियादी ढांचे के लिए नगर निगम को और अधिक फंड की जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार पहल के आधार पर फंड देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहर के लोगों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लुधियाना निवासियों के लिए यह प्रोजेक्ट नए साल का तोहफा है और आने वाले दिनों में समूचे पंजाब को ऐसी और सौगातें दी जाएंगी।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
15 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines