Navjot Sidhu BJP Joining Speculations: क्या नवजोत सिद्धू फिर से भाजपा में वापसी करने जा रहे हैं? नवजोत सिद्धू के भाजपा जॉइन करने की अटकलें लगी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नवजोत सिद्धू भाजपा जॉइन करेंगे और यह कयास इसलिए लग रहे हैं, क्योंकि हाल ही में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू ने भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।
इस मीटिंग के बाद ही सियासी गलियारों में चर्चा गरम है कि सिद्धू दंपति भाजपा में वापसी करने वाले हैं, जबकि वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे, लेकिन पिछले काफी समय से नवजोत सिद्धू कांग्रेस में ‘गायब’ हैं। इस वजह से उनके राजनीतिक करियर पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन इस बीच नई चर्चा ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है, जबकि इस भूचाल का अंजाम भविष्य के गर्त में है।
तरनजीत सिंह संधू के साथ नवजोत कौर और राबिया सिद्धू।
मीटिंग की फोटो आई सामने
बता दें कि तरनजीत सिंह संधू से नवजोत कौर सिद्धू और राबिया सिद्धू की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो तरनजीत सिंह संधू ने शेयर की और फोटो को कैप्शन दिया कि समुद्री हाउस में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और उनकी बेटी से मुलाकात। अमृतसर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और काफी सुखद अनुभव रहा।
इस फोटो को देखकर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू दंपति भाजपा जॉइन करेगा, क्योंकि तरनजीत सिंह संधू भाजपा हाईकमान के करीबी हैं और इस मुलाकात से चर्चा है कि तरनजीत सिद्धू दंपति की वापसी भाजपा में करा सकते हैं। हालांकि अभी सियासी गलियारों में सिर्फ चर्चा है, लेकिन इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुलाकात वाकई काफी खुशनुमा माहौल में हुई है। अब इस मुलाकात में चर्चा क्या हुई? यह तो तीनों लोग ही बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें:ईरान के लिए जान देने वाली वो लड़की कौन? जिसके एक कदम ने बदला देश का इतिहास
सिद्धू दपंति का राजनीतिक करियर
बता दें कि नवजोत सिद्धू ने साल 2004 में पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने अमृतसर से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस नेता रघुनंदन लाल भाटिया को हराकर सांसद बने। 2007 में नवजोत कौर सिद्धू ने नवजोत सिद्धू के प्रचार की कमान संभाली और साल 2012 में राजनीति में एंट्री की। नवजोत कौर सिद्धू ने 2012 का विधानसभा चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा और विधायक बनीं।
उस समय अकाली-भाजपा गठबंधन था तो भाजपा हाईकमान ने नवजोत कौर को अकाली-भाजपा सरकार का मुख्य संसदीय सचिव बनाया। 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव टिकट नहीं मिलने पर नवजोत सिद्धू ने साल 2016 में भाजपा छोड़ दी। उनकी जगह अरुण जेटली को चुनाव टिकट दिया गया था। नवजोत सिद्धू को राज्यसभा भेजा गया, लेकिन फिर भी सिद्धू ने भाजपा छोड़ दी।
यह भी पढ़ें:शर्मनाक! गर्भवती को छुट्टी नहीं दी, बच्चे की गर्भ में मौत; जानें कब-कहां और कैसे हुआ घटनाक्रम?
कांग्रेस में 2 मुख्यमंत्रियों से मतभेद
साल 2017 में नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस जॉइन की। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर अमृतसर पूर्वी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। चुनाव जीतकर वे मंत्री बने, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनका मतभेद हो गया। इस वजह से साल 2019 सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने साल 2021 में नवजोत सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया, लेकिन सिद्धू के साथ तल्खियां बढ़ने पर कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया।
अचानक उठे सियासी भूचाल को कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर शांत किया, लेकिन सिद्धू इससे नाराज दिखे। नवजोत सिद्धू और चरणजीत चन्नी में भी मतभेद हो गए। इस तरह विवाद होने से कांग्रेस में अंतर्कलह बढ़ती गई। परिणामस्वरूप साल 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। कांग्रेस ने हार का ठीकरा नवजोत सिद्धू पर फोड़ा।
यह भी पढ़ें:Indian Army का जाबांज ‘फैंटम’ शहीद, सीने पर खाई आतंकियों की गोली, जानें कब जॉइन की थी सेना?
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
4 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
9 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines