Murder In Illicit Relations, पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले में मंगलवार को कत्ल की एक वारदात सामने आई है। मामला विवाहेत्तर संबंधों का है। बताया जा रहा है कि एक महिला के पिछले कुछ दिनों से अपने देवर के साथ संबंध थे। महिला ने इनसे किनारा करना चाहा तो इसी बात से नाराज देवर ने उसकी जान ले ली। हैरानी वाली बात तो यह भी है कि आरोपी ने एक बार में नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग तरीके अपनाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पहले चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, फिर जबरन जहर खिलाकर गला घोंट दिया। आरोपी को गिरफ्तार करके और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लेने के बाद फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार नाभा कस्बे के करतारपुरा मोहल्ले में सुनीता रानी और उसके देवर के पिछले पांच साल से गैर सामाजिक संबंध थे। अब थोड़े ही दिन पहले महिला ने देवर से किनारा करना शुरू कर दिया, लेकिन देवर को यह मंजूर नहीं था। इसी के चलते बीते दिन 43 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें
प्यार बेवफा! नहीं सह पाया मंगेतर का धोखा, इकलौते बेटे ने लगाया मौत को गले
मां-बाप और बहन गए थे ननिहाल; 10 साल के अकेले बालक के साथ ताऊ के लड़के ने किया ये कांड
इस बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों से मिली जानकारी और आरोपी के द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार रविवार रात सुनीता रानी अपने कमरे में थी। बेटी छत पर घूम रही थी तो बेटा बाजार में गया हुआ था, वहीं किसी काम से पति पटियाला में था। उसी दौरान उसके देवर संजीव ने कमरे में घुसकर सुनीता रानी पर चाकू से वार किए। इसके बाद मुंह में जबरदस्ती जहर डालकर चुन्नी से गला भी दबा दिया। इसके आगे की जानकारी देते हुए पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी की निशानदेही पर कत्ल की वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
6 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
15 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
20 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines